फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: वाहन की टक्कर से किसान की मौत, आरोपी फरार, चरखी दादरी में हुआ सड़क हादसा

Wed, 11 Jun 2025 01:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 152डी पर हादसा हुआ है। किसान सड़क पार कर रहा था तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 152डी पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण गांव रानीला निवासी 46 वर्षीय जसबीर की मौत हो गई। वहीं आरोपी वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतक के भाई यशवीर के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई यशवीर ने बताया कि जसबीर खेती करता था। उसका एक बेटा व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बुधवार सुबह यशवीर किसी काम से खेत में जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 8 बजे उन्हें जसबीर के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे एनएच 152डी पर जसबीर घायल अवस्था में पड़ा था। बाद में जसबीर को बौंद सीएचसी लेकर गए, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच की तो जसबीर की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बौंदकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। बाद में मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एचसी नरेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब आगे जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें