ग्वालियर- शादी समारोह से बच्ची को ले जाकर जंगल में रेप और फिर हत्या-
ग्वालियर में आयोजित एक शादी समारोह से आरोपी 6 साल की बच्ची को चॉकलेट के बहाने जंगल में ले गया। मामला करीब 37 दिन पहले का है। 20-21 जून की रात उसने बच्ची के साथ रेप किया। फिर पत्थरों से उसके चेहरे पर कई बार वार किया ताकि उसका चेहरा पहचान में न आए। उसके बाद उसने बच्ची की पत्थर से कई बार हमला करके हत्या कर दी और उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने 21 जून को बच्ची का शव बरामद किया। अदालत ने 37 दिनों में अपना फैसला सुनाया है।
20 जून को बच्ची का रेप हुआ, 21 जून को एफआईआर दर्ज हुई, 22 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 2 जुलाई को चालान पेश हुआ, मामले में लगातार 11 दिनों तक सुनवाई हुई और 27 जुलाई को आरोपी को मौत की सजा सुनाई गई। शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश अर्चना सिंह ने आरोपी जितेंद्र को फांसी की सजा सुनाई।
इंदौर- 3 माह की बच्ची की रेप के बाद हत्या-
ये मामला 20 अप्रैल का है। आरोपी ने राजबाड़ा के पास तीन माह की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को 23 दिन में (12 मई) मौत की सजा सुनाई गई। मामले पर भोपाल के वरिष्ठ वकील अजय गुप्ता का कहना है कि निचली अदालतों के ऐसे त्वरित फैसलों से उम्मीद बढ़ी है कि उच्च अदालतें भी अब ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित फैसला करेंगी।
सागर- 43 साल के व्यक्ति ने 9 साल की मासूम से रेप के बाद की हत्या
इस मामले में आरोपी को 19 जून को सजा सुनाई गई। सागर के खुरई में 43 साल के आरोपी ने 9 साल की मासूम से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
सागर- 40 साल के व्यक्ति ने धर्मस्थल में 9 साल की बच्ची से रेप किया
इस मामले में आरोपी को 8 जुलाई को सजा सुनाई गई। 40 साल के आरोपी ने 9 साल की बच्ची को धर्मस्थल ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस मामले में 46 दिन बाद फांसी की सजा सुनाई गई।