फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर बदमाशों ने 15 हजार लूटे 

Fri, 18 May 2018 06:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोला बाजार (गोरखपुर)।  महिला को दिनदहाड़े पीटकर बाइक सवार दो बदमाशों ने पंद्रह हजार रुपये लूट लिया। महिला बैंक से रकम निकालकर बेटी के साथ घर लौट रही थी। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगोें ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


तरयापार गांव की रहने वाली सुभावती अपनी बेटी प्रियंका के साथ बृहस्पतिवार को गोला स्थित एसबीआई की शाखा से रकम निकालने गई थीं। रकम पर्स में रखकर सुभावती अपनी बेटी के साथ पैदल घर जा रही थीं। इस दौरान चंदौली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के हाथ से पर्स छीनने का प्रयास करने लगे। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। उसके बाद पर्स लेकर फरार हो गए। महिला के अनुसार दोनों बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें