फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बड़े पुस्तक विक्रेता के चार ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग ने शहर के एक बड़े पुस्तक विक्रेता के दो प्रतिष्ठानों समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। टीम ने करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का स्टॉक पकड़ा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि खरीद-फरोख्त में बड़ी गड़बड़ी मिली है। लाखों रुपये की टैक्स चोरी की गई है। देर रात तक चले छापों में अफसरों ने कारोबारी के अभिलेख और कंप्यूटर आदि खंगाले हैं। 

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर चीफ कमिश्नर शिशिर अग्रवाल ने किताब और स्टेशनरी बाजार में हो रही टैक्स चोरी की जानकारी मिलते ही चार छापामार टीमें गठित कराईं। इन टीमों ने फोर्स के साथ शहर में चार स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। सुभाष मार्केट स्थित दो प्रमुख प्रतिष्ठानों और पुलकाजी साहूकारा समेत दो गोदामों पर हुई कार्रवाई में बड़ी तादाद में किताबों और स्टेशनरी का करीब पांच करोड़ रुपये का स्टॉक मिला है। इनकम टैक्स टीम देर रात तक खरीद-फरोख्त की छानबीन करती रही। टीम ने कंप्यूटर और अन्य अभिलेखों से कई सबूत जुटाए हैं। छानबीन बुधवार तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें