फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 27 Sep 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
जाम के दौरान लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-संभल मार्ग पर मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर चालक और उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। बाद में मुरादाबाद के जिला अस्पताल में नबी जान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। इस दौरान करीब दो किलोमीटर तक जाम ही जाम था। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। 

विज्ञापन

बुधवार शाम सात बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंहा निवासी नदीम मुरादाबाद के महमूदपुुरमाफी स्थित खेत से लौट रहे थे। उनके साथ गांव के नबीजान भी थे। ट्रैक्टर से फिरोजपुर पुल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
राहगीरों ने रोडवेज चालक को मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को हुई तो वे ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर और बाइकों से घटनास्थल पहुंच गए। परिजनों में आक्रोश पनप गया। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर बीच में खड़ा कर दिया। इससे जाम लग गया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। परिजन घायलों को अस्पताल तक भेजने में हुई देरी से आक्रोशित थे। वह निजी वाहनों से लेकर घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिसमें नबी जान को रेफर कर दिया गया। उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

घायल नदीम के पिता नफीस ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए नहीं भेजा गया। इससे आक्रोशित होकर जाम लगाया है। मौके पर पहुंचे सा नेता सुहेल इकबाल ने नखासा प्रभारी निरीक्षक  रविंद्र कुमार से बात की उन्होंने आश्वासन दिया कि वह घायलों की आर्थिक मदद कराएंगे। यदि ऐसा नहीं होगा तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस के इस आश्वासन पर ग्रामीण राजी हो गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका।।  वहीं दूसरी ओर रोडवेज के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले 
विज्ञापन

लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें