बस पर पहले दिन ही हो गया हमला
बता दें कि बुधवार को ही हिमाचल के चामुंडा से वृंदावन के लिए हिमाचल रोडवेज की नई बस सेवा शुरू की गई थी। पहले ही दिन बस पर हमला हो गया। बुधवार को हिमाचल परिवहन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने विधिवत तौर पर पूजा अर्चना कर इस बस को वृंदावन के लिए रवाना किया था।
क्या कहती है पुलिस
जब इस घटना के बारे में थाना श्री आंनदपुर साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई। यही बात थाना नंगल के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने भी कही। दोनों थाना प्रभारियों ने कहा कि अगर घटना की शिकायत मिलती है तो जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।