फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़े स्कूल हेडमास्टर और अध्यापक

Tue, 25 Jun 2019 08:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताल(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने मंगलवार को एक स्कूल में दबिश देकर हेडमास्टर और एक अध्यापक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने मौके पर 29,500 रुपये बरामद किए।

विज्ञापन


हेडमास्टर राजकुमार से 21 हजार रुपये, जबकि अध्यापक सुशील कुमार चौहान से 8500 रुपये पकड़े गए। पुलिस ने आरोपी स्कूल हेडमास्टर और अध्यापक को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी सरकारी कर्मचारियों को बुधवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

 बता दें कि सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए डेस्क, स्कूल अलमारी, टेबल और कुर्सियां आदि खरीदने के लिए शिक्षा विभाग से बजट मिला था। बजट स्वीकृत होने के बाद स्कूल हेडमास्टर ने कोहली स्थित एक फर्नीचर शोरूम से स्कूल के लिए 2 लाख 27 हजार रुपये में सारा सामान खरीदा।
विज्ञापन


जिसके बाद स्कूल हेडमास्टर और अध्यापक ने फर्नीचर शोरूम मालिक से उन्हें 29,500 रुपये की कमीशन देने की मांग की। शोरूम मालिक ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो में की थी।

मंगलवार को विजिलेंस ने जाल बिछाया और शोरूम मालिक को पैसे लेकर स्कूल आने को कहा। शोरूम मालिक ने स्कूल पहुंचकर स्कूल के मुख्याध्यापक को 21000 रुपये और अध्यापक को 8500 रुपये थमाए।

जब दोनों पैसों की गिनती कर रहे थे तो इसी दौरान विजिलेंस टीम ने छापा मार दिया और दोनों अध्यापकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उधर, डीएसपी हमीरपुर बीडी भाटिया ने कहा कि सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और एक अध्यापक को घूस लेते पकड़ा है। केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें