फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग से किशोरी समेत दो घायल

Thu, 08 Mar 2018 11:06 PM IST
mahoba
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में घायल किशोरी व महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरौरा में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष करने पर एक किशोरी समेत दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची 100 डायल के सिपाहियों ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कुरौरा डांग निवासी भारत सिंह के घर झांसी के कस्बा गरौठा से अशोक के बेटे लोकेंद्र की बारात आई थी।
गुरुवार को शादी समारोह में डांस चल रहा था उसी समय एक बाराती प्रभुदयाल ने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे छत पर बारात देख रही प्रतिमा (13) पुत्री मान सिंह व सावित्री (25) पत्नी मुकेश गोली लगने से घायल हो गई। जिससे शादी घर में अफरा तफरी मच गई। मान सिंह पुत्र जगन्नाथ पटेल ने 100 डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस बाराती प्रभुदयाल निवासी गरौठा झांसी को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग से घर में मातम है। घायल प्रतिमा के चाचा जयप्रकाश ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दी। तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी छत पर बारात देख रही थी तभी बाराती प्रभुदयाल ने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नीयत से उसकी भतीजी पर फायर झोंक दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रभुदयाल को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें