फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद मिले क्लासमेट ने तोड़ा भरोसा, कार में किया रेप

Tue, 15 Nov 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
राजस्थान के झालना डुंगारी इलाके में एक दोस्त ने लड़की के भरोसे को तोड़कर उसका रेप किया है। आरोपी लड़का तीन साल पहले 19 साल की युवती का क्लासमेट रह चुका है। मीडिया खबरों के मुताबिक, घटना के दिन आरोपी, रेनुका (बदला हुआ नाम) को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले गया और वहां उसका रेप किया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान प्रतीक नागपाल के रूप में हुई है और उसके खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रेनुका और प्रतीक दोनों 2013 में एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। स्कूल छोड़ने के बाद दोनों की मुलाकत कभी नहीं हुई लेकिन तीन साल बाद दोनों एक मॉल में मिले। मॉल में दोनों ने एक दूसरे को पहचान लिया। थोड़े दिन बाद फिर दोनों की मुलाकात हुई और इस बार प्रतीक ने रेनुका को घर छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

ले गया सुनसान जगह पर और किया रेप

रेप - फोटो : DEMO Pics
पहने तो रेनुका ने मना किया, लेकिन वह उसके घर की तरफ ही जा रहा था इसलिए वह कार में बैठने के लिए राजी हो गई। प्रतीक ने बहाना लगाया और वह रेनुका को एक सुनसान जगह पर ले गया। मौका पाने के बाद प्रतीक, रेनुका को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मनाने लगा। विरोध करने पर प्रतीक ने रेनुका का कार में ही रेप कर दिया। रेप के बाद वह रेनुका को छोड़कर फरार हो गया। 

जिसके बाद रेनुका कुछ लोगों की मदद से घर पहुंची और मां को पूरी वारदात के बारे में बताया। बुरी तरह डरी बेटी को लेकर मां तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और हादसे की खबर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कi तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें