फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 08 Jun 2018 10:04 PM IST
इटावा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना के अंतर्गत एक गांव में खेत पर गई युवती से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार रात पीड़िता के पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को खेतों पर शौच क्रिया के लिए गई थी। जब वह खेतों पर पहुंची तो वहां  पहले से घात लगाकर बैठे गांव के सनी, विपिन व सोनू ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने का प्रयास किया तो तीनों ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद तीनों उसे उठाकर जंगल में ले गए, जहां बारी बारी से दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद तीनों ने युवती को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले तो पीड़िता ने घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी। बाद में मां के पूछने पर आपबीती बताई। शाम को पिता के खेत से लौटने पर मां ने घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने के बाद पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी के बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उसकी तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें