सिविल लाइन थाना के अंतर्गत एक गांव में खेत पर गई युवती से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार रात पीड़िता के पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को खेतों पर शौच क्रिया के लिए गई थी। जब वह खेतों पर पहुंची तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के सनी, विपिन व सोनू ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने का प्रयास किया तो तीनों ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद तीनों उसे उठाकर जंगल में ले गए, जहां बारी बारी से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म करने के बाद तीनों ने युवती को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले तो पीड़िता ने घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी। बाद में मां के पूछने पर आपबीती बताई। शाम को पिता के खेत से लौटने पर मां ने घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने के बाद पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी के बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उसकी तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा