फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के संग दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी पूर्व विधायक के बेटे को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। करीब एक माह पहले युवती अपने पिता का इलाज कराने पूर्व विधायक के घर के पास स्थित एक नर्सिंग होम आई थी।
विज्ञापन


पिता ने पुत्री को पूर्व विधायक के बेटे से पारिवारिक संबंध होने के कारण अपनी बेटी को उनके घर पर बिठा दिया था और इलाज कराने चले गए थे। इसी बीच पूर्व विधायक के बेटे ने उसके संग दुष्कर्म का प्रयास किया और किसी से न बताने की धमकी दी। इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली नगर में दुष्कर्म का प्रयास, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल ने बताया कि थाना तरबगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने पिता संग बीती 26 मार्च को पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय के घर के समीप स्थित नर्सिंग होम में पिता का इलाज कराने के लिए आई थी। पिता ने उसे पूर्व विधायक के बेटे से पारिवारिक संबंध होने के कारण उनके घर बिठा दिया था। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि पूर्व विधायक के बेटे अभिषेक उपाध्याय ने उसके संग दुष्कर्म का प्रयास किया और इसके बारे में किसी से न बताने की धमकी दी। युवती ने घर पहुंचकर पिता को आपबीती सुनाई।

इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली नगर में पूर्व विधायक के बेटे अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल ने बताया कि चौकी प्रभारी इनकैन अमर सिंह ने शुक्रवार को आरोपी अभिषेक उपाध्याय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें