फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अफीम की खेती करने पर पहली गिरफ्तारी

Wed, 06 Jul 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल के दुर्गम गांवों में अवैध रूप से अफीम की खेती करने पर जमीन की निशानदेही के बाद पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारी से जमीन की निशानदेही रिपोर्ट मिलने पर चेखवा गांव के रमेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी को जेएमआईसी कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। करसोग पुलिस ने विशेष अभियान में रमेश कुमार की जमीन से अफीम की खेती से 190 पौधे बरामद किए थे। इस गिरफ्तारी से करसोग क्षेत्र में अफीम की खेती करने वालों में हड़कंप है।

बाकी बचे मामलों में राजस्व विभाग के पटवारी, कानूनगो से निशानदेही की रिपोर्ट पुलिस विभाग को सौंप दी। पुलिस जमीन मालिकों की गिरफ्तारियां जल्द शुरू करेगी। करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अफीम की खेती कर रहे और मामलों में निशानदेही की रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने चेखवा गांव के रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मई में गुप्त सूचना पर करसोग पुलिस ने मांहूनाग गांव में दबिश देकर 11000 अफीम के पौधे बरामद किए थे। इनमें कुछ सैंपलिंग को भेजकर बाकी को नष्ट कर दिया। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस टीम ने जैकलिन, मांजू, मांहूनाग पहुंचकर निजी और सरकारी भूमि से अफीम के पौधे बरामद किए थे। इसकी निशानदेही करवा दी। इसमें भी तुरंत भूमि मालिकों को गिरफ्तारी तय है। दूसरे मामले में अलसिंडी के तरौर गांव के हजल नाला में दो खेतों में अफीम की खेती करने पर कार्रवाई करते हुए 6867 अफीम के पौधे नष्ट किए थे।

करसोग पुलिस ने पांच जगह छापामारी कर अफीम के 18000 पौधे बरामद किए थे। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने दो जगहों पर निशानदेही करवा दी गई है। मामले में पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें