पोस्टमार्टम हाउस में बैठी मृतका के परिवार की महिलाएं।
- फोटो : amarujala
भरतकूप। नौ दिन पहले घर में आग से झुलसी महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराया।
जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के पहाड़िया बुजुर्ग निवासी मूलचंद्र की पुत्री मालती सिंह (30) का लगभग दस साल पहले गोंडा भरतकूप निवासी ज्वाला सिंह पुत्र बद्दू सिंह के साथ हुआ था। उसके पति ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह घर में पत्नी गैस में चाय बना रही थी उसी समय उसके कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत होने पर परिजन शव लेकर मुख्यालय पहुंचे। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका का पति क्रशर मिल मेें मुनीम है। उसके दो पुत्र एक पुत्री है।