फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्वती नदी मिला अज्ञात शव

Sun, 07 May 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर के हाथीथान में पार्वती नदी किनारे एक शव बरामद हुआ है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर के समीप पार्वती नदी में एक शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व्यक्ति की 40-48 साल के बीच उम्र मालूम पड़ रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें