फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मामा-भांजे से की लूटपाट

Wed, 21 Feb 2018 11:59 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल शशिकांत गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने ननिहाल जा रहे युवक का मोबाइल छीन लिया। जब युवक ने पीछा किया तो लुटेरों ने सुनसान इलाके में उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पीछे से युवक का मामा भी पहुंच गया तो लुटेरों ने उन्हें भी लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया और रुपये व चेन, अंगूठी लूट ली। सरेशाम हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैली गई।
विज्ञापन


 छिबरामऊ के रामनगर निवासी आकाश गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता बुधवार शाम अपनी ननिहाल सौरिख कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर जा रहा था। राजापुर बंबा के पास वह बाइक रोककर फोन से बात करने लगा, तभी अपाचे बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मैनपुरी बार्डर की ओर भाग निकले।

आकाश ने लुटेरों का पीछा किया और बाइक चलाते समय अपने मामा शशिकांत गुप्ता उर्फ लइया को फोन पर सूचना दी। ग्राम परौर के पास ईजलपुर भट्ठा के पास लुटेरे रुक गए और आकाश को पकड़कर पीटने लगे। पीछे से शशिकांत गुप्ता भी पहुंच गए तो लुटेरों ने लोहे की राड से उन पर भी हमला बोल दिया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद लुटेरों ने भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें