फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार देर रात तेज गति से आ रहे कंटेनर ने दिनेशपुर मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए रुद्रपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

गदरपुर थाने में तैनात ग्राम मजराझुन्नी निवासी होमगार्ड मंगल सिंह (49) पुत्र चरण सिंह अपने साथी कांस्टेबल मनोज कुमार के साथ दिनेशपुर रोड पर गश्त कर रहा था।

शनिवार रात्रि करीब दो बजे दोनों ठंड से बचने के लिए आग पर हाथ ताप थे। इस दौरान दिनेशपुर की ओर से आ रहे कंटेनर (एनएल01के7604) ने मंगल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर को अपनी ओर आता देख मनोज दूसरी तरफ कूद गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया और चालक मौका पाकर फरार हो गया। घायल होमगार्ड ने उपचार के लिए रुद्रपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें