फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में एबीवीपी, एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े

Thu, 02 Mar 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
crime - फोटो : crime
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में वीरवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए। पुलिस ने बीच बचाव किया। मामले में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन


चंबा कॉलेज में वीरवार को एबीवीपी धरना प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान एसएफआई ने रामजस कॉलेज प्रकरण का विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही एसएचओ दिनेश की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों गुटों को शांत करवाया। इस दौरान कॉलेज के आसपास काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन की कार्यकुशलता की भी पोल खुल गई। छात्र संगठन इतनी देर तक आपस में उलझते रहे लेकिन कॉलेज प्रशासन कुछ नहीं कर पाया। हालांकि बाद में कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत मुख्य छात्र संगठनों के मुखियाओं के साथ बैठक बुला ली थी।

झगड़ा न करने की दी हिदायत : एसपी
पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा कॉलेज में दो छात्र संगठनों के आपस में लड़ाई झगड़ा करने का मामला सामने आया है। दोनों छात्र संगठनों को इस तरह दोबारा लड़ाई झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

दोबारा किया तो कड़ी कार्रवाई : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य सुमन बेदी ने बताया कि कॉलेज में धरना-प्रदर्शन करने वाले दोनों छात्र संगठनों को हिदायत दी गई है कि दोबारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें चेतावनी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें