फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियाउद्दीन प्रकरण : सीबीआई ने आरोपियों से की अलग-अलग पूछताछ

Fri, 19 Jan 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्राम बैलजूड़ी निवासी जियाउद्दीन की पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में जांच के लिए पुलिस टीम चार दिनों से काशीपुर में डेरा जमाए हुए है। बृहस्पतिवार को सीबीआई के जांच अधिकारी उपाधीक्षक ने आरोपी पुलिस कर्मियों को अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की। टीम ने अभी मुकदमे के वादी और गवाहों से संपर्क नहीं साधा गया है। 
मोहल्ला काजीबाग निवासी एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कटोराताल चौकी पुलिस ने बीती 25 फरवरी को ग्राम बैलजूड़ी निवासी जियाउद्दीन को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान 28 फरवरी को पुलिस अभिरक्षा में उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता मोहम्मद यामीन ने कोतवाली में तत्कालीन चौकी प्रभारी और कांस्टेबल समेत चार-पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हाइकोर्ट के आदेश पर 29 नवंबर को सीबीआई ने मामले में आरसी 007201750009 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना सीबीआई (एसपीई) के उपाधीक्षक एमएस नेगी की ओर से की जा रही है। उपाधीक्षक नेगी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम पिछले चार दिनों से काशीपुर में डेरा डाले हुए है। सूत्र बताते हैं कि टीम ने आरोपी तत्कालीन दरोगा और एक कांस्टेबल से अलग-अलग पूछताछ की। लेकिन, टीम ने अभी तक मृतक जियाउद्दीन के पिता मोहम्मद यामीन और गवाह मृतक के चाचा थाना कुंडा के ग्राम बैलजूड़ी निवासी सलीम पुत्र रौनक शाह और उसके भाई मुस्तकीम से संपर्क नहीं साधा है। इससे पूर्व दोनों गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए धारा 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व मेरे पास सीबीआई अधिकारी का फोन आया था। उन्होंने जांच के संबंध में काशीपुर आने की जानकारी दी थी। सुना है कि सीबीआई की टीम काशीपुर में है, लेकिन अभी तक सीबीआई टीम ने मुझसे या मुकदमे के गवाहों से कोई संपर्क नहीं साधा है। 
- मौ. यामीन (मृतक जियाउद्दीन के पिता) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें