फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी के दांत तोड़ने पर जेल सहायक अधीक्षक समेत तीन कर्मियों पर केस

Wed, 12 Jun 2019 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा में एक कैदी के दांत तोड़ने पर पुलिस ने सहायक अधीक्षक समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एनडीपीएस मामले में दस साल की सजा काट रहे पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि सहायक अधीक्षक ने दो कर्मियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसमें उसके दांत टूट गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंडा जेल के सहायक अधीक्षक अनिल कंवर, हेड वार्डन हनिंद्र चौधरी और रिंकू कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मुख्य दंडाधिकारी ने जेल का निरीक्षण किया और जेल अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक आदर्श केंद्रीय कारागार के अंदर यह वारदात हुई। दोपहर करीब एक बजे कारागार में कैदियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक कैदी से मोबाइल फोन बरामद किया गया। शक के आधार पर कारागार गार्द के सदस्य सहायक पुलिस अधीक्षक और दो हेड वार्डन ने मारपीट करना शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल, कैसे अंदर आया मोबाइल

फाइल फोटो
इससे कैदी पाल सिंह के दांत टूट गए। पुलिस के मुताबिक शिकायत में जेल कर्मियों पर मारपीट के साथ जाति आधार पर प्रताड़ित करने और गाली-गलौच करने के भी आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद मुख्य दंडाधिकारी ने जेल का निरीक्षण किया, इसी दौरान कैदी ने उन्हें इस घटना की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस को मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

घटना के बाद आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा में सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं। जेल गार्द की ओर चेकिंग में एक कैदी से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कैसे कैदी के पास मोबाइल फोन आया। जेल में सीसीटीवी और गार्द के कड़े पहरे के बावजूद कैदी के पास मोबाइल फोन होना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें