फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, तीन काबू

Thu, 22 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए एक कार से जहां भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं, वहीं इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया गया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से सभी का पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उम्मीद है कि पूछताछ में इन आरोपियों से कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है। सीआईए वन के इंस्पेक्टर कुलभूषण अपने साथी कर्मचारियों के साथ गुरुद्वारा मंत्री साहब के पास नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने अपनी कार को बैक करना शुरू कर दिया। पुलिस को शक हुआ, जिस पर उन्होंने कार को रुकवाकर तलाश ली। तलाशी में चालक की जेब से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जबकि कार में ही सवार दो अन्य के पास पॉलीथिन पैकेटों से भी नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक किलो नौ सौ ग्राम अफीम, 70 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम सटकनी पाउडर बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान राजविंद्र सिंह निवासी मोहल्ला गटराकर्म सिंह पंजाब, परमजीत सिंह निवासी अमृतसर तथा बलदेव सिंह उर्फ राजा निवासी शालीमार कॉलोनी अंबाला सिटी
विज्ञापन


ऐसे चलता था गोरखधंधा

प्रारंभिक पूछताछ में अन आरोपियों ने बताया कि अफीम व सटकनी पाउडर मध्य प्रदेश से लाते हैं, जबकि हेरोइन लुधियाना से लाई जाती है। अफीम की मात्रा बढ़ाने के लिए बोरनवीटा, गुड़ व सटकनी पाउडर मिलाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। बताया जाता है कि बलदेव उर्फ राजा के विरुद्ध पहले भी पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। एक मामले में उसे 18 माह की सजा हुई है, जबकि छह माह की सजा काटने के बाद अदालत से जमानत पर रिहा है। इसकी पत्नी के खिलाफ भी अंबाला सिटी में एनडीपीएस के तहत एक मामला दर्ज है, जिसमें एक साल की सजा हुई, जबकि तीन माह की सजा काटने के बाद वह भी जमानत पर है ।

पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में राजविंदर सिंह, परमजीत सिंह तथा बलदेव सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ के दौरान कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. अरुण सिंह, डीसीपी अंबाला अर्बन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें