फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 07 Jan 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी बीटेक के छात्र ने रविवार को घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक छात्र कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मोहल्ला राम नगर निवासी ओम प्रकाश का 21 वर्षीय बेटा सौरभ कानपुर के अपोलो कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह करीब 15 दिन पहले ही कालेज से घर आया था। रविवार की दोपहर को करीब दो बजे उसने खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। कमरे में ही उसने फांसी लगा ली।

जब वह काफी देर तक  बाहर नही निकला तो परिजनों ंको चिंता हुई। परिजनों ने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिएभेज दिया। एसओ फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि छात्र बीटेक तीसरे वर्ष का छात्र था कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मानसिक परेशानी के कारण उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें