फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो घरों में चोरी

Sat, 17 Feb 2018 11:40 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
चोरी के बाद बक्सों में सामान रखता शिवशरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 चोरों ने दो घरों को निशाना बना लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन अवाक रह गए और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कूल्हापुर निवासी शिव शरन और उनके परिजन शुक्रवार रात घर के कमरों में सोए थे। इसी बीच पड़ोसी की छत से होकर चोर उनके मकान में दाखिल हुए। चोरों ने कमरों और अलमारी का तोड़ दिया। बक्सों का ताल तोड़कर उसे उठाकर खेतों में ले गए। यहां सामान समेट कर फरार हो गए।

सुबह घर में सामान बिखरा देखकर शिव शरन सन्न रह गए। मामले की सूचना पर पहुंचे जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी सोएब खान ने जांच की। इस दौरान टूटा एक बक्सा गांव के बाहर खेतों से बरामद हुआ। पीड़ित शिव शरन ने बताया कि करीब दो लाख के जेवर चोर ले गए हैं।
विज्ञापन


वहीं मानीमऊ चौकी के इसवापुर निवासी शशि ओम कटियार के घर को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 20 किलो पीतल के बर्तन और 50 हजार के जेवर ले गए। चौकी प्रभारी विमलेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल एके सिंह ने बताया जांच चल रही है। जल्द चोरों का गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बिजली चोरी की रिपोर्ट
कन्नौज। अवर अभियंता दीपचंद्र ने शनिवार को निषार अहमद निवासी हिमाली पुरर्वा और अवनीश गुप्ता निवासी मौसमपुर मौरारा के खिलाफ चोरी की बिजली का प्रयोग करने के आरोप में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
फोटो 17 केएनजेपी 18- दुकान पर बैठा पीड़ित।

दुकान से लाखों का माल ले गए चोर
तिर्वा। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे सामान, जेवर व 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

 तिर्वा कस्बे के ठठिया रोड अन्नपूर्णा नगर में चंदौली गांव निवासी श्रीकृष्ण की किराने की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान बंद कर घर गए थे। इसी बीच चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जब श्रीकृष्ण दुकान खोलने गया तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। श्रीकृष्ण ने बताया कि उसके पुत्र की शादी होनी है। इसलिए उसने एक अंगूठी व एक झुमकी बनवाकर शुक्रवार की शाम दुकान में रखी थी। साथ ही शादी समारोह में खर्च करने के लिए 50 हजार रुपये भी रखे थे। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे जेवर व रुपये पार कर दिए। चोरों ने श्रीकृष्ण के पड़ोसी दुकानदार की मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताला नहीं टूट सका। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनवर अहमद ने बताया चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें