फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 10 Jan 2018 11:13 PM IST
औरैया, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
लकड़ी व कांटे डालकर लगाया सड़क पर जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के फ फूं द-दिबियापुर मार्ग पर बुधवार सुबह साइकिल सवार दो लोगों को बोलेरो ने रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


पूर्वा गंगू तर्रई निवासी रमाकांत पाल (40) सुबह करीब नौै बजे अपना प्लाट देखने साइकिल से आ रहा था। रास्ते में उसका साथी सराय बिहारीदास निवासी सुंदर लाल कुशवाहा मिल गया और साइकिल पर बैठ कर उसके साथ चल दिया। जैसे ही दोनों लोग दिबियापुर मार्ग पर पहुंचे, तभी बोलेरो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई और सुंदर लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो सड़क के नीचे खड्ड में जा गिरी।

घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ अनिल कुमार पांडेय ने 108 एंबुलेंस से घायल को दिबियापुर अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, मृतक के परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण परिवार को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद पहुंचे एसडीएम राजेंद्र व सीओ लालता प्रसाद शुक्ला ने ग्रामीणों को समझा कर व सरकारी मदद का भरोसा दिया। तब ग्रामीण माने। मृतक के छोटे भाई सुरेश ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उसके दो बच्चे हिमांशु (12) व हिमांशी (10) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें