फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ग्रामीण से 60 हजार लूटे

Sat, 23 Dec 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार ग्रामीण से उस समय साठ हजार रुपये लूट लिए, जबकि वह अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। घटना शुक्रवार को गांव सुल्तानपुर के निकट की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी निवासी ग्रामीण दिनेश पुत्र नत्थूराम शर्मा अपनी मां शांति देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। दोपहर 12 बजे करीब जैसे ही वह गांव सुल्तानपुर के निकट पहुंचा, अचानक चार हथियारबंद बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे पकड़कर खींचा तो वह बाइक से जमीन पर गिर गया। मां भी गिर गईं। आरोप है कि बदमाशों ने खंगाला किया और जेब में रखे साठ हजार सात सौ पचास रुपये निकाल लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीण ने बताया कि वह नगर की पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर अपनी मां के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसके रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। कोतवाल ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें