दोघट। छात्र आर्यन की गुरुवार को हरिद्वार गंगा में अस्थियां विसर्जित की गई। शुक्रवार (आज) उसकी तेरहवीं होगी। पुलिस केस का खुलासा नहीं करती है तो महापंचायत कब होगी, इसका ऐलान भी उसी समय पर होगा। इसे देख गांव में पुलिस बल तैनात की।
भड़ल के छात्र आर्यन का शव दो अगस्त की देर रात मेरठ पोस्टमार्टम हाउस से गांव में पहुंचा था। गमगीन माहौल में उसी समय उसका दाह संस्कार किया था। परिवार के लोग गुरुवार सुबह उसकी अस्थियां लेकर हरिद्वार गए। गंगा में अस्थियां विसर्जित करने के बाद शाम को घर लौटे।
परिवार के लोगों ने बताया आर्यन की तेरहवीं शुक्रवार (आज) गांव में होगी। केस के खुलासे के लिए पुलिस अफसरों द्वारा दिया समय भी पूरा हो जाएगा। इसी समय महा पंचायत कब और किस स्थान पर होगी, इसकी भी घोषण कर दी जाएगी। इसका पता चलते ही पुलिस अफसरों ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दी। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है।
q खुफिया तंत्र जुटा रहा जानकारी ः बागपत। भड़ल गांव में खुफिया तंत्र डेरा डाले है। गांव की हर जानकारी अफसरों तक पहुंच रही हैं। रात के समय भी पुलिस वाले सिविल ड्रेस में गांव में घूमते देखे जा रहे हैं।