फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पर्ची पर वसूली जा रही है मनमानी चुंगी

विज्ञापन
टैक्स - फोटो : Demo
विज्ञापन
वाहन चालकों से कर वसूलने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर में जगह-जगह चुंगियां स्थापित की गई हैं। हालांकि चुंगी ठेके पर दी जाती है, लेकिन वह नगर परिषद के अधीन ही रहती है। लेकिन ठेकेदार निरंकुश हैं। चुंगी पर कार्यरत लोग वाहन चालकों से अधिक चुंगी ही नहीं वसूलते, बल्कि निजी वाहनों से भी चुंगी लेते हैं।
विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ तब बीते दिन कृष्णा पैलेस के पास परिवार सहित निजी वाहन से जा रहे एक व्यक्ति से जबरन 300 रुपये की रसीद थमाकर चुंगी लिया गया। इसकी शिकायत नगर परिषद के अधिकारी से की गई। दरअसल, नगर परिषद के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि उनके द्वारा चुंगी काटने के लिए दी गई पर्ची के अलावा ठेकेदार अलग से फर्जी पर्ची भी बनवाए होते हैं। उसकी आड़ में अधिक पैसे वसूले जाते हैं।

ऐसे पर्ची पर यह कहीं भी नहीं लिखा गया है कि निजी वाहन चालकों से भी किसी तरह का कर वसूला जाना अनिवार्य है। बीते दिन कृष्णा पैलेस के पास नगर परिषद की ओर से स्थापित चुंगी पर एक मामला सामने आया।
विज्ञापन


एक वाहन चालक अपने परिवार को साथ लेकर कहीं जा रहा था तो चुंगी स्थल पर पहुंचते ही उसे चुंगी पर तैनात लड़कों ने रोककर उससे कर देने को कहा। जब उसने बताया कि वह अपने निजी वाहन से परिवार के लोगों के साथ कहीं जा रहा है, तब भी वहां तैनात लड़कों ने एक न सुनी और 300 रुपये का कर वसूल कर उसके हाथ में पर्ची थमा दी। बाद में इसकी शिकायत नगर परिषद में की गई।

300 रुपये की पर्ची काटने की जानकारी मिली है। चुंगी पर कर वसूलने के लिए नगर परिषद की ओर से पर्चियां मुहैया करवाई जाती हैं। अपनी ओर से कोई भी पर्ची नहीं काट सकता है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-केके चलोत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद उधमपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें