फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुएं में हारने के बाद किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम स्वासामाफ में बच्चाें की स्कूली फीस जमा करने के लिए किसान ने तीन बोरा गेहूं बेचा। गेहूं बेचने में मिली रकम वह जुएं में हार गया। इससे परेशान किसान ने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उपजिलाधिकारी चरखारी व तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की।  
विज्ञापन


ग्राम स्वासामाफ निवासी किसान हरीदास के पास 20 बीघे खेत हैं। हरीदास के चार पुत्र हैं। कुछ दिन पहले हरीदास ने जमीन का बंटवारा करते हुए सभी पुत्रों को 4-4 बीघा जमीन दे दी। भूमि का बंटवारा होने से हरीदास का सबसे छोटा पुत्र जयसिंह 35 परेशान रहने लगा। पिता हरीदास ने बताया कि जयसिंहके दोनों पुत्र चरखारी में मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे है। जुलाई में दोनों बच्चों की फीस जमा करने के लिए जयसिंह ने तीन बोरा गेहूं बेचा था। गेहूं बेचने पर मिली 5 हजार की रकम वह जुएं में हार गया। शनिवार की शाम जयसिंह घर से निकल गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो जयसिंह का शव बेरी के पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी चरखारी मृदुल चौधरी, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, कोतवाली प्रभारी सतीषचंद्र शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि जयसिंह जुएं का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


उसके नाम कोई जमीन नहीं है। आर्थिक तंगी होने की कोई बात सामने नहीं आई है। परिजनों व ग्रामीणों ने जुएं में पैसे हारने की बात बताई है। कुछ दिन पहले भूमि का बंटवारा हुआ था। परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।  मृदुल चौधरी, उपजिलाधिकारी चरखारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें