फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा डाकू ललित गैंग का सदस्य

Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
पुलिस के हत्थे चढ़ा डाकू ललित गैंग का सदस्य
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डाकू राजेंद्र उर्फ मुलायम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके डाकू ललित पटेल गैंग का सदस्य डाकू राजेंद्र उर्फ मुलायम को नया गांव पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे नया गांव चित्रकूट के एसडीओपी आलोक शर्मा ने बताया कि ददरी बहिलपुरवा निवासी राजेंद्र यादव उर्फ रज्जू उर्फ मुलायम की शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर नयागांव पुलिस टीम ने थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी के नेतृत्व में घेराबंदी की गई। सती अनुसूईया मोड़ के पास राजेंद्र को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। एसडीओपी ने बताया कि डाकू ने स्वीकार किया है कि वह डाकू ललित पटेल गैंग का सदस्य था। 29 जृून 2017 को गैंग ने तीन ग्रामीण थर निवासी मुन्ना उर्फ राज नारायण पुत्र पूरन, टेढी निवासी रामप्रसाद पुत्र रामदयाल और पथरा निवासी इंद्रपाल पुत्र रामप्रसाद को जंगल में पकड़कर गोलियों से भून दिया था। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए तीनों को पेड़ से बांध कर आग से जला दिया था। इस घटना में यह डाकू भी शामिल था। इसके बाद सरगना ललित के मारे जाने पर गैंग के अन्य सदस्य सूरजपाल मवासी, रजवा खैरवार, धनीराम, नंदी उर्फ नंदकिशोर, तेजू उर्फ तेज प्रकाश, चुनवाद खैरवार और रज्जन पटेल पुलिस के हत्थे चढ़कर जेल जा चुके हैं। यही राजेंद्र उर्फ मुलायम गैंग से भाग गया था। जिसे शुक्रवार की सुबह पकड़ लिया गया है। सतना एसपी संतोष कुमार ने बताया कि डाकू  को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें