फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर पुलिस ने पकड़ा, पशु तस्कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर पुलिस ने आयशर कैंटर में 14 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे करीब हयातनगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की गवां की ओर से कैंटर में गोवंशीय पशु भरकर संभल की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को चेकिंग करता देख पशु तस्कर गवां मार्ग स्थि त नूरपुर तिराहे पर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने आयशर कैंटर खोलकर देखा तो उसमें 14 गोवंशीय पशु बरामद हुए। पुलिस ने आनन-फानन में पशुओं को कैंटर से बहार निकाला और पानी और चारा खिलाया। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हयातनगर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरि ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को चेकिंग करते हुए देखा तो वह गाड़ी को छोड़कर भाग गए। पकड़ी गई आयशर कैंटर पर दिल्ली का नंबर है। नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें