संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। यह कदम उस समय उठाया जिस समय परिवार के सारे लोग खेत पर गए थे। लौटने पर युवक को लटका हुआ देखा तो कोहराम मच गया। आननफानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जब तक युवक की मौत हो चुुुकी थी। गुुरुवार की दोपहर तीन बजे करीब युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। खेत से घर लौटे परिजनों ने साड़ी के फंदे से लटका हुुआ देखा तो कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि युवक एक महीने से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।