फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली के ओबरी में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। थाना असमोली की पुलिस ने ओबरी गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। ओबरी के कपड़ा व्यापारी भूरा के यहां 4 सितंबर को चोरी की वारदात हुई थी। वारदात के संबंध में थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने घटना के संबंध में छानबीन की और इसी दौरान सोमवार को उन्हें पता लगा कि दो संदिग्ध लोग गालबपुर तिराहे से गुजरने वाले हैं। उन्होंने घेराबंदी की तो एक युवक पकड़ा गया। उसने अपना नाम आकिल बताया। वह गालबपुर का निवासी है। इसके खिलाफ चोरी, लूट और जानलेवा हमला करने समेत अवैध रूप से शस्त्र रखने के 16 मामले दर्ज हैं। इसका सहयोगी हसमत भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने चोरी की वारदात में हुई गिरफ्तारी के विषय में जानकारी देते हुए सोमवार को दोपहर प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से चोरी किए गए कपड़े और एक चाकू बरामद हुआ है। जबकि इसके खिलाफ असमोली, संभल और मुरादाबाद में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अब पुलिस हसमत की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें