संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मासूम के साथ युवक ने दरिंदगी की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर के एक मोहल्ला की सात वर्षीय मासूम रविवार को करीब साढ़े सात बजे अपने घर से मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। मोहल्ले के ही एक युवक ने दस रुपये का लालच देकर उसे बुरी नीयत से दबोच कर उसके साथ दरिंदगी की जिसके बाद डरी सहमी मासूम घर तो पहुंच गई लेकिन बेहोश हो गई। एक घंटे बाद उसे होश आया। इसके बाद उसने आपबीती बताई। जिसे सुन परिजनों के होश उड़ गए। हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने सोमवार को शाम बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सुबहान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है।