फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के रूपये ज्यादा मांगने पर चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी राहत जान अपना ई रिक्शा लेकर नगर के मोहल्ला गुन्नोरी में गया था। वहां एक युवक ने सीमेंट के कट्टे ले जाने की बात कही। ई रिक्शा चालक ने 50 रुपये किराया बताया। इस बात पर वह भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसके बेटे ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें