महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश
खुर्जा। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला बुधवार शाम को घर पर अकेली थी। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। मोहल्ले का ही एक युवक उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ब्यूरो