अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने जहर खाया, गंभीर
खुर्जा। दो युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को जहांगीरपुर कस्बा निवासी 28 वर्षीय युवक का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर होकर युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं खुर्जा के एक मोहल्ले में 24 वर्षीय युवक ने भी गृहक्लेश में जहर खा लिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि दोनों की हालत काफी गंभीर थी। अब सुधार है। दोनों मामलों में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। ब्यूरो