संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बदायूं दरवाजा निवासी मोहम्मद दानिश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि मोहल्ला कबीर की सराय निवासी युवक उसकी दुकान पर काम करता है। तीन दिन पूर्व 24 जुलाई को उसने अपने नौकर को पांच लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए दिए थे। जब वह काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस लौट कर नहीं आया तो दानिश बैंक पहुंचा और जानकारी की। बैंक से जानकारी मिली कि उसके खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई है। इस पर उसने नौकर को तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घर पर भी नहीं मिला। आरोप लगाया है कि नौकर उसके पांच लाख रुपये लेकर भाग गया। कोतवाली में तहरीर देकर दानिश ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।