फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर रुपये हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। झांसा देकर रुपये हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिन लोगों से रुपये लिए गए थे, उनमें एक महिला ने पुलिस ने आपबीती सुनाई है। वहीं पकड़े गए व्यक्ति का कहना है कि वह जिस कंपनी के लिए काम कर रहे थे, रुपये उस कंपनी ने हड़पे हैं। कंपनी ही रुपये वापस दे सकती है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक गुरुवार को शाम पांच बजे के करीब एक महिला ने सरायसादक निवासी एक व्यक्ति से अपने रुपये मांगे। महिला ने उससे 4.5 लाख रुपये मांगे। उस व्यक्ति ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर विवाद हुआ। मोहल्ले के कुछ लोग आ गए। महिला रोने लगी। महिला के रोने पर मोहल्ले वालों की हमदर्दी जगी और उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। रास्ते में उसे मारा-पीटा भी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आए दिन कुछ लोग आते रहते हैं जो इस व्यक्ति से तकाता करते हैं लेकिन यह व्यक्ति टाल देता है। सिरसी के चौकी इंजार्ज का कहना है कि महिला को थाने को भेजा है। महिला का कहना है कि उसके संग अभद्रता की गई थी। उसके रुपये भी नहीं लौटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें