फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ पिलाकर बेटी को मारने का आरोप लगाया
विज्ञापन

पलवल। बेटी पैदा होने पर ससुराल पक्ष पर महिला ने जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राम जीवन के अनुसार फरीदाबाद के संतगढ़ कालोनी निवासी डोरीलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी बेटी कविता की शादी गत एक मार्च वर्ष 2017 में पलवल के बंसतगढ़ निवासी रामवीर के साथ की थी। शादी के बाद कविता गर्भवती हो गई, तभी से कविता के सुसराल वाले उसे यातनाएं देने लगे कि यदि लड़की पैदा हुई तो वह उसे घर में नहीं रखेंगे। गत 11 नवम्बर वर्ष 2017 को कविता ने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद कविता के सुसराल पक्ष के लोग कविता को अपने साथ ले गए। पीड़ित का आरोप है कि गत 22 जनवरी वर्ष 2018 को कविता के पति, ससुर रामचंदर, सास शकुतंला व ननद संतोष ने मिलकर कविता को चाय पिलाई, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। पीड़ित ने अपनी बेटी को फरीदाबाद अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका उपचार के दौरान कविता की मौत हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने कहा कि चाय में जहरीला पदार्थ पिलाया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें