गृह क्लेश से तंग तीन लोगों ने खाया जहर
खुर्जा। अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों ने गृह क्लेश से तंग होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की शनिवार सुबह किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लेकर ओम ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत में सुधार है। वहीं जहांगीरपुर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार शाम किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुुंचाया। क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर ने परिजनों की डांट से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल के चिकित्सक डा. डीपी सिंह ने बताया कि तीनों की हालत काफी गंभीर थी। लेकिन उपचार के बाद से उनमें सुधार है। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है। ब्यूरो