रामबाग रोड पर पुल के नीचे मिला बच्ची का शव
शव के पास बिखरी मिलीं ढेरों अगरबत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
कालका के रामबाग रोड पर बने नदी के पुल के नीचे एक बच्ची की लाश मिली है। घटनास्थल पर बॉडी के पास ढेरों अगरबत्तियां से कई सवाल उठ रहे हैं। जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही कालका थाने से पुलिस अधिकारी रेशम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए अधिकारी रेशम सिंह ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब डेढ़ साल है। किसी ने उसकी बॉडी को एक कपड़े में लपेट कर पुल के नीचे रखा हुआ था। उसके पास अगरबत्तियां पड़ी मिली हैं। पुलिस ने फिलहाल बच्ची की बॉडी को कालका सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।