संभल। नगर के एक कालेज से घर जाती छात्राओं के साथ युवक को छेड़खानी करनी भारी पड़ गई। सूचना पर पहुंचे एंटी रोमियों दस्ते ने युवक को पकड़ लिया और थाने ले गए। युवक से पूछताछ चल रही है। गुरुवार दोपहर ढाई बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला स्थित एक कालेज के पास घर लौट रहीं छात्राओं के साथ एक युवक छेड़खानी कर रहा था। इसकी सूचना एंटी रोमियों दस्ते को दी गई। मौके पर पहुंचे दस्ते ने युवक को पकड़ लिया और थाने ले गए। पूछताछ में युवक ने नगर के तिमारदास निवासी बताया है। खबर लिखे जाने तक युवक पर कोई कार्रवाई नही की गई थी।