फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधूमढ़ी हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के साधुमढ़ी हत्या कांड में पुलिस ने तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया। हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि लधनपुर निवासी देवपाल ने अपने दोस्त और रिश्तेदार के संग मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पति देवपाल और उसका दोस्त उमेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तीसरे आरोपी के तौर पर लधनपुर निवासी सोमवीर को गिरफ्तार किया गया है। इसका चालान गुरुवार को किया गया है। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-----------
बीस किलोग्राम मांस बरामद किया
संभल। चंदायन में अवैध तरीके मांस बेच रहे युवक को पकड़ने के लिए गुरुवार को दोपहर पुलिस दौड़ी पर आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। मौके से पुलिस ने बीस किलोग्राम मांस बरामद किया है। यह जानकारी हयातनगर पुलिस ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि चंदानय निवासी मोहम्मद सैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें