फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने कर दी बाप की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने की थी पिता की हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला शेखू में प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने ही बाप की हत्या कर दी थी। चार दिन पूर्व गला दबाकर हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 27 फरवरी की सुबह नगला शेखू गांव निवासी विजेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके गले पर निशान पाए गए थे। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। एसपी देहात मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद सामने आया है कि मृतक की बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन 26 फरवरी की रात में विजेंद्र ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर विरोध किया था। इसके चलते दोनों ने मिलकर विजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद खुर्जा देहात थाना प्रभारी श्योपाल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें