फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल-हसनपुर मार्ग पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव से मची अफरातफरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की शिकायत करने के लिए थाने जाते समय संभल-हसनपुर मार्ग पर पीड़ित पक्ष को फिर से पीटा गया, जिस पर विवाद और बढ़ गया। थोड़ी ही देर में पथराव भी शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक पथराव होता रहा। पथराव में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग वहां से भाग गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया। सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। घटना की तहरीर पुलिस को नामजद दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डेरा सराय निवासी अजीम मंगलवार को हातिमसराय में रेलवे स्टेशन के पास भैंस चरा रहा था। इसी जगह दो भाई अजीम और नावेद भी भैंस चरा रहे थे। अजीम के पहुंचने पर दोनों भाईयों ने अपनी भैंस कहीं ओर चराने के लिए कहा। विरोध करने पर दोनों भाईयों ने मिलकर अजीम को पीट दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो अजीम, उसका भाई कासिम और अन्य लोगों के साथ शिकायत करनेे के लिए थाने जा रहे थे। तुर्तीपुर इल्हा के निकट संभल-हसनपुर मार्ग पर दूसरे पक्ष ने फिर से घेरकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव और मारपीट में अजीम, कासिम व अन्य एक व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दूसरे पक्ष के लोग वहां से भाग गए। घटना की तहरीर कई लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें