फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: विराट कोहली को खुली चुनौती! मशहूर यूट्यूबर स्पीड ने कॉल करने क्यों कहा? देखें मजेदार वीडियो

Tue, 05 May 2026 09:59 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर स्पीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को मजाकिया अंदाज में चुनौती दी। एंटीगा के क्रिकेट स्टेडियम में शूट हुए इस वीडियो ने फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।
विज्ञापन
स्पीड और विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी यूट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर, जिन्हें दुनिया 'आई शो स्पीड' के नाम से जानती है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कैरेबियन दौरे के दौरान स्पीड एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट खेलकर फैंस का मनोरंजन किया। करीब 5.5 करोड़ फॉलोअर्स वाले स्पीड जहां भी जाते हैं, भारी भीड़ जुट जाती है। इस बार भी स्टेडियम में उनका अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।
विज्ञापन

विराट कोहली को दिया मजेदार संदेश
वायरल वीडियो में स्पीड वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ नजर आए। इसके बाद उन्होंने खुद गेंद फेंकने की कोशिश की और स्टंप्स पर निशाना साध दिया। फिर उत्साहित होकर उन्होंने चिल्लाकर  कहा, 'मैं शायद सबसे महान हूं। विराट कोहली, मुझे कॉल करो... आईसीसी मुझे कॉल करे, मुंबई की क्रिकेट टीम मुझे कॉल करे।' इसके बाद उन्होंने फिर कहा, 'विराट कोहली, भाई... तुम्हें शायद मुझे कॉल करना पड़ेगा।' स्पीड का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

पहले भी दिखा है कोहली के लिए प्यार
स्पीड क्रिकेट के बड़े फैन माने जाते हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान वह भारत आए थे और भारतीय टीम की जर्सी पहनकर नजर आए थे। वह कई बार विराट कोहली की तारीफ कर चुके हैं। विराट और बाबर आजम की तुलना पर वह बाबर का मजाक भी उड़ा चुके हैं। इस वीडियो में उन्होंने एक दोस्त के खराब शॉट पर मजाक करते हुए कहा, 'यह तो बाबर आजम वाला शॉट है।' फिर अच्छे शॉट के बाद बोले, 'मेरे भाई विराट कोहली को सलाम!'
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब स्पीड ने निराशा जताई थी। उन्होंने कहा था कि सभी दिग्गज खिलाड़ी रिटायर हो रहे हैं और यह देखकर दुख हो रहा है। स्पीड और विराट कोहली का यह मजेदार कनेक्शन अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस मजाक में कह रहे हैं कि अब विराट कोहली को सच में स्पीड को कॉल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें