विराट कोहली को दिया मजेदार संदेश
वायरल वीडियो में स्पीड वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ नजर आए। इसके बाद उन्होंने खुद गेंद फेंकने की कोशिश की और स्टंप्स पर निशाना साध दिया। फिर उत्साहित होकर उन्होंने चिल्लाकर कहा, 'मैं शायद सबसे महान हूं। विराट कोहली, मुझे कॉल करो... आईसीसी मुझे कॉल करे, मुंबई की क्रिकेट टीम मुझे कॉल करे।' इसके बाद उन्होंने फिर कहा, 'विराट कोहली, भाई... तुम्हें शायद मुझे कॉल करना पड़ेगा।' स्पीड का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।