लगातार फिटनेस की निगरानी के लिए ब्रोंको टेस्ट
लक्ष्मण ने बताया कि ब्रोंको टेस्ट के जरिए सीरीज के दौरान भी खिलाड़ियों की फिटनेस को लगातार मॉनिटर किया जा सकता है। इसे एड्रियन ने तैयार किया है। लक्ष्मण ने कहा, 'जब कोई खिलाड़ी सीरीज का हिस्सा होता है, तब यो-यो टेस्ट नहीं किया जा सकता। इसलिए हमने एड्रियन द्वारा तैयार किया गया ब्रोंको टेस्ट पेश किया है, ताकि फिटनेस की लगातार निगरानी की जा सके।' इस व्यवस्था का मकसद खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव डाले बिना उनकी फिटनेस की स्थिति पर नजर रखना है। इससे टीम मैनेजमेंट को यह समझने में मदद मिलती है कि खिलाड़ी मैच खेलने के लिए किस स्तर तक तैयार है।
बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर खास नजर
- लक्ष्मण ने बताया कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को फिटनेस के आधार पर विशेष रूप से परखा गया। दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को अलग-अलग मानकों पर जांचा गया और खेलने की मंजूरी देने से पहले उनकी स्थिति का कई स्तरों पर आकलन किया गया।
- उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह और बी. साई सुदर्शन को फिटनेस के आधार पर विशेष रूप से परखा गया। खेलने की मंजूरी देने से पहले हम उन्हें एक पैरामीटर से दूसरे पैरामीटर तक ले जाते हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम मैनेजमेंट के बीच संवाद काफी सहज है।'
अजीत अगरकर, देवाजीत सैकिया
- फोटो : IANS
बीसीसीआई सचिव सीओई का करेंगे दौरा
- चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने की उम्मीद है। वह वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात कर खिलाड़ियों की रिहैबिलिटेशन और इंजरी मैनेजमेंट व्यवस्था का जायजा ले सकते हैं।
- भारत को श्रीलंका सीरीज में साई सुदर्शन, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस संबंधी परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। तेज गेंदबाज आकाश दीप भी लंबे समय से पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर हैं।
व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों का भी चल रहा रिहैब
सीओई में फिलहाल कई सीमित ओवरों के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की रिहैबिलिटेशन भी चल रही है। इनमें हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव शामिल हैं। इस बीच बंगलूरू की सुविधा में स्पोर्ट्स साइंस टीम पर काम का दबाव भी काफी बढ़ गया है। 2025 की शुरुआत में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद बीसीसीआई के पास स्पोर्ट्स साइंस विभाग का कोई स्थायी प्रमुख नहीं है। फिलहाल धनंजय कौशिक बंगलूरू स्थित सुविधा में स्पोर्ट्स साइंस से जुड़े संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।