फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens T20 WC: भारत और दक्षिण अफ्रीका की जीत से सेमीफाइनल की रेस रोमांचक, जानिए किस टीम की दावेदारी सबसे मजबूत

Fri, 26 Jun 2026 03:37 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

Womens T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario: महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर आखिरी मुकाबलों से पहले बेहद रोमांचक हो गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की जीत ने अंतिम चार की जंग को और दिलचस्प बना दिया है, जबकि अब हर मैच के नतीजे से समीकरण बदल सकते हैं।

विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस अब बेहद दिलचस्प और रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया। इन दोनों ही जीतों के साथ अब दोनों टीमें अंतिम चार (सेमीफाइनल) में जगह बनाने की रेस में मजबूती से टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


आइए जानते है बांग्लादेश और नीदरलैंड्स पर मिली जीत के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण हैं...

हरमनप्रीत की सेना के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती
इस जीत के बाद भारतीय टीम के अब 4 मैचों में कुल 6 अंक हो गए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेल रही टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। भारत को अब ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

सेमीफाइनल का सीधा समीकरण: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और 4 मैचों में 8 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। ऐसे में भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। अगर हरमनप्रीत की सेना कंगारू टीम को हराने में कामयाब रहती है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

नेट रन रेट में भारत आगे
नेट रन रेट के मामले में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से काफी बेहतर स्थिति में है। स्थिति यह है कि अगर दक्षिण अफ्रीका अपने आखिरी मैच में बहुत बड़ी जीत भी हासिल कर लेती है, तो भी वह नेट रन रेट में भारत को पीछे नहीं छोड़ पाएगी।

नीदरलैंड्स पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच रविवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। प्रोटियाज (दक्षिण अफ्रीका) टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न सिर्फ आयरलैंड को एक बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि इसके साथ ही यह दुआ भी करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को हरा दे।

ग्रुप-ए की मौजूदा स्थिति

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 8 +4.724
भारत 4 3 1 4 +2.268
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 4 +0.734
बांग्लादेश 4 2 2 4 -0.849
पाकिस्तान (बाहर) 4 0 4 0 -2.831
नीदरलैंड्स (बाहर) 4 0 4 0 -3.640
विज्ञापन

बांग्लादेश की उम्मीदें भी जिंदा, लेकिन चाहिए 'चमत्कार'
हैरानी की बात यह है कि बांग्लादेश की टीम भी गणितीय रूप से अभी सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। हालांकि, अंतिम चार में पहुंचने के लिए उसे किसी बड़े चमत्कार की जरूरत होगी। 4 मैचों में 4 अंकों के साथ खड़ी बांग्लादेशी टीम को अगर सेमीफाइनल में जाना है, तो उसे दक्षिण अफ्रीका को 100 से अधिक रनों के अंतर से हराना होगा। इसके साथ ही उसे यह भी दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को कम से कम 130 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें