फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग: लड़कों संग खेली, अब डब्ल्यूपीएल में चमकेंगी समाइरा

सार

वैसे समाइरा का पहला प्यार एथलेटिक्स है, लेकिन पिता सुनील राघव उन्हें क्रिकेट अकादमी ले गए। यहां से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर आसान नहीं था।
विज्ञापन
समाइरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाइरा राघव के लिए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स की ओर से चुना जाना सपने के सच होने जैसा था। बोली से पहले 16 साल की समाइरा को यही मालूम था कि ऑक्शन सूची में उनका नाम नहीं है, लेकिन अंतिम क्षणों में समाइरा का नाम न सिर्फ सूची में आया बल्कि गुजरात ने 10 लाख रुपये में उन्हें अपने बेड़े में भी शामिल कर लिया।
विज्ञापन


वैसे समाइरा का पहला प्यार एथलेटिक्स है, लेकिन पिता सुनील राघव उन्हें क्रिकेट अकादमी ले गए। यहां से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर आसान नहीं था। अकादमी में उनके साथ केवल उनसे बड़ी उम्र की एक महिला क्रिकेटर थी। उन्हें लड़कों के साथ खेलना पड़ता था। समाइरा बताती हैं कि नेट पर एक लड़के की गेंद जांघ पर लगने से वह दर्द से कराह उठीं, लेकिन पिता ने उन्हें टूटने नहीं दिया। फिर समाइरा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लड़कों संग खेलकर खेल को चमकाया और 14 साल की उम्र में ही दिल्ली की अंडर-19 टीम में जगह बना ली। वह इस बार लीग में दूसरी सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं।

बिलासपुर में दिल्ली के लिए टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में खेल रहीं ऑलराउंडर समाइरा अमर उजाला को बताती हैं कि वह हरमनप्रीत कौर और मिथाली राज की बड़ी प्रशंसकहैं। उनके कमरे में उनके आदर्श खिलाडि़यों के फोटो हैं, जिसमें भारतीय जर्सी में एक फोटो समाइरा की भी है। समाइरा बताती हैं कि अपने प्रशंसकों के बीच यह फोटो उन्हें भारतीय टीम में खेलने का अपना सपना पूरा करने का बल देती है। समाइरा कहती हैं कि उन्हें कठिन समय में मैच जिताने वाली पारी खेलने में मजा आता है। जिस तरह धोनी और विराट मैच फिनिश करते थे, उनकी भी वही कोशिश  रहती है। यही कारण है कि वह विराट और धोनी की भी बड़ी प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें